अटरू: मोठपुर में भाई ने ईंट मारकर किया घायल, प्रकरण दर्ज किया गया
Atru, Baran | Mar 28, 2025 मोठपुर थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में शुक्रवार सुबह मामूली बात को लेकर दो भाईयों में कहासुनी हो गई जिस पर मामले में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि भाई ने दूसरे भाई पर ईंट से वार कर दिया जिसकी रिपोर्ट पीड़ित के द्वारा मोठपुर थाने में पहुंचकर दर्ज करवाई गई।थानाप्रभारी मांगीलाल सुमन ने बताया कि गोपीचंद माली निवासी बानपुर ने पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया है।