अटरू: अटरू में आयोजित कथा में पहुंचे किशनगंज विधायक ललित मीणा
Atru, Baran | Mar 28, 2025 अटरू में सरस् भागवत प्रवक्ता हिन्दू धर्म प्रचारक सुप्रसिद्ध साध्वी समाहिता ने श्री मद्भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मणी प्रणय बंधन करवाया। आयोजित कथा में महारास के दृश्यों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने कथा दौरान समुद्र मंथन दौरान निकले अमृत कलश व भगवान नारायण के मोहिनी रूप की कथा सुनाई। आयोजित कथा में किशनगंज के विधायक ललित मीणा पहुँचे।