अटरू: अटरू में फाल्गुणी भैरव मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू हुआ
Atru, Baran | Mar 27, 2025 अटरू मुख्यालय की हर्दय स्थली में स्थित फाल्गुणी भैरव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। बतादें आपको कि धनुश्लीला महोत्सव आयोजन से पूर्व फाल्गुणी भैरव की पूजा अर्चना की जाती रही है। फाल्गुणी भैरव को अटरू में नगर कोतवाल के रूप में माना जाता है। वहीँ होली पर्व पर फाल्गुणी चंग बजाकर गाँव के गणमान्य लोग उन्हें होली के रसिया सुनाते हें।