पीरो: पीरो में पुलिस ने कार से शराब बरामद की, चार तस्करों को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Jul 8, 2026 शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीरो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक डिजायर कार से शराब बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोझाई टोला निवासी अरविंद कुमार, बिट्टू कुमार, रोशन कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है।