बघरा ब्लॉक के गांव खेड़ी दूधाहेरी में रहने वाले कमल प्रजापति ने एक वीडियो वायरल कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो में कमल प्रजापति का आरोप है कि ग्राम लेखपाल (पटवारी) बसंत कुमार ने उनसे बिना किसी नोटिस और चेतावनी के व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से 20 हजार रुपये की मांग की।