मुज़फ्फरनगर: लावारिस हालत में मिला 2 वर्षीय बच्चा, दो घंटे की दौड़भाग के बाद पुलिस ने मासूम को सुरक्षित उसकी मां को सौंपा
जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल कस्बे में दो वर्षीय मासूम आरिस लावारिस हालत में रोता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत बच्चे को थाने ले जाकर तलाश शुरू की। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया व उनकी टीम ने घोषणाएं कराई और आसपास खोज अभियान चलाया। करीब दो घंटे बाद बच्चे की पहचान उसके परिजनों से कराई गई। मां उमा थाने पहुंचीं और पुलिस का आभार जताया।