मुज़फ्फरनगर: कुरथल चोरी कांड सुलझा, चार गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद
एसएसपी के निर्देशन में बुढ़ाना पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया। क्राउन पब्लिक स्कूल के पास फायरिंग के दौरान एक बदमाश मुनीत घायल हुआ, जबकि तीन अन्य को पुलिस ने कॉम्बिंग कर गिरफ्तार किया। आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, ₹1.06 लाख और अवैध हथियार बरामद हुए। बदमाशों ने कुरथल समेत कई गांवों में चोरी की वारदातें कबूल कीं। पुलिस कार्रवाई जारी है।