कुलपहाड़: केबिल तार चोरी मामले में महोबकंठ पुलिस ने महोबकंठ से 2 वांछित आरोपियों को दबोचा
महोबकंठ पुलिस ने केबिल तार चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोकेश सिंह व उसकी पत्नी वंदना सिंह निवासी ग्राम पुनिया थाना खरेला को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से करीब 21 मीटर चोरी का केबिल तार, प्लास और हथौड़ी बरामद हुई।