सेन्हा: बरही में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने गन्ना किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी, खेती की सराहना की
सेन्हा प्रखंड के बरही गांव में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रविवार दोपहर 1 बजे स्थानीय गन्ना उत्पादक किसानों से मुलाकात कर उनकी खेती की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं, उत्पादन प्रक्रिया और आधुनिक खेती की तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।