मोरवा: चकभेली गांव में भटकी हुई युवती को ग्रामीणों ने दिया संरक्षण, पुलिस को दी जानकारी
हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत की चकभेली गांव में सोमवार की रात्रि एक युवती भटकते हुए पहुंची। वह अपना पता ठिकाना बताने में असमर्थ है। ग्रामीणों के द्वारा उसे संरक्षण देते हुए पुलिस को जानकारी दी गई। युवती के द्वारा नाम पता नहीं बताया जा रहा है जिससे लोगों को परिजनों को ढूंढने में परेशानी हो रही है।