तुलसीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोका
30 अप्रैल बुधवार को 12 बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ सौम्या नायक, ब्लॉक लेखा प्रबंधक बृजेश सिंह, प्रीतम गुप्ता कंप्यूटर ऑपरेटर, विनोद कुमार चौकीदार अनुपस्थित पाए गए, अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का वेतन रोकने हेतु निर्देश दिया।