तुलसीपुर: जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा का किया आकस्मिक निरीक्षण
30 अप्रैल बुधवार को दोपहर 1:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा का जिला अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। केंद्र में अव्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाई एवं सुधार ले जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मरीजों से वार्ता कर स्वास्थ्य सुविधा फीडबैक लिया एवं बाहर से दवा ना लिखे जाने की भी हिदायत दी गई।