तुलसीपुर: थाना महराजगंज तराई पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल के साथ चोर किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
बुधवार 30 अप्रैल दोपहर 3:00 बजे महराजगंज थाना तराई के पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि चोरी किए गए मोबाइल के साथ चोर मोहम्मद हसन पुत्र मंसूर ग्राम साहेबनगर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर को एक मोबाइल ओप्पो के साथ हरिहरनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है जिनको न्यायालय के लिए रवाना किया गया है