तुलसीपुर: तुलसीपुर में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मानक विहीन 20 मदरसे को कराया गया बंद
29 अप्रैल मंगलवार को 4:00 बजे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की तुलसीपुर क्षेत्र के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में 20 मदरसों को बंद कराया गया है। बताया कि मानक विहीन मदरसा पाठ्यक्रम का संचालित होने के कारण एवं मान्यता न होने के कारण इन मदरसों को बंद कराया गया है। पुनः संचालन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।