गुना: करनाबटा गांव: सिरसी पुलिस ने शराब तस्करी का अनोखा तरीका पकड़ा, फ्रूटी में तस्करी, तस्कर गिरफ्तार
Guna, Guna | Apr 10, 2026 गुना में सिरसी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का मल्टी टैलेंटेड तरीका पकड़ा है। 10 अप्रैल को ASI गुणसागर मीणा ने कहा, बीते रोज सूचना पर बेसता भिलाला को पेड़ के नीचे से माल बेचने के दौरान पकड़ा। तलाशी में प्लास्टिक के कट्टे में राजस्थान की रॉयल क्लासिक व्हिस्की के 25 डिब्बे मिले जो बच्चों की फ्रूटी जैसे हैं। एक कैन में घुंघरू ब्रांड की देसी शराब मिली।