उन्नाव के गंज मुरादाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है।
गंज मुरादाबाद सहकारी समिति पर किसानों के साथ खुलेआम लूट हो रही है।
सुबह से किसान लाइन में लगे थे। अंगूठा लग गया, मशीन पर नाम चढ़ गया, लेकिन खाद नहीं मिली। कर्मचारियों ने कहा - अभी घर जा रहे हैं, बाद में आएंगे तब खाद देंगे। और किसान 2 घंटे से ज्यादा धूप में बैठे रहे।
जब खाद मिली तो उसके साथ एक और खेल हुआ।
3 बीघा पर 3 बोरी DAP के साथ 1 बोरी NPK जबरदस्ती दी गई, जिसकी कीमत 2100 रुपये है। और उसके साथ नैनो यूरिया की बोतल भी जबरदस्ती थमा दी गई।
अब सबसे बड़ा खुलासा सुनिए।
जो नैनो की बोतल दी गई, उस पर MFD लिखा है 22 अगस्त 2024, और शेल्फ लाइफ है 24 महीने। मतलब ये बोतल 22 अगस्त 2026 को ही एक्सपायर हो चुकी है। लेकिन 19 नवंबर को, यानी 3 महीने बाद भी यही एक्सपायर बोतल किसानों को बांटी गई।
और पैसों का खेल भी देखिए। बोतल पर MRP लिखा है 225 रुपये, लेकिन किसानों से वसूले गए 230 रुपये।
जो किसान NPK और नैनो लेने से मना क�