बरियारपुर: विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी, पठन-पाठन हुआ ठप
तारापुर दियारा पंचायत के मध्य विद्यालय मनियार चक में विद्यालय एवं क्लास रूम में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण विद्यालय पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है पठन-पाठन ठप हो चुका है। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि कल तक विद्यालय में एक बूंद पानी नहीं था आज जब हम लोग आए तो बाढ़ का पानी कक्षा में घुसा हुआ मिला। विभाग को इसकी लिखित सूचना हमने दे दिया।