तरहसी: चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने मनातू बाजार से मूरधोई गांव तक सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी
Tarhasi, Palamu | Apr 26, 2025 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-थ्री) के तहत मनातू प्रखंड में शनिवार दोपहर 3 बजे मनातू बाजार से मूरधोई गांव तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे।