तरहसी: पलामू-लातेहार से 32 लोग हज यात्रा पर जाएँगे, 26 अप्रैल को आइएमए हॉल में होगा टीकाकरण: मो रजीउद्दीन
Tarhasi, Palamu | Apr 23, 2025 हज कमेटी झारखंड के प्रभारी मो रजीउद्दीन ने बुधवार दोपहर 2 बजे बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 9 बजे से आइएमए हॉल में हज यात्रियों की मेडिकल जांच के बाद टीका लगाया जायेगा। इस पहले 9 अप्रैल को शहर के जामा मस्जिद में हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया था।