तरहसी: हाउसिंग कॉलोनी बैरिया स्थित कुशवाहा भवन में सहायक आचार्य शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बैठक की गई
Tarhasi, Palamu | Apr 20, 2025 मेदिनीनगर के हाउसिंग कॉलोनी बैरिया स्थित कुशवाहा भवन में सहायक आचार्य शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर रविवार शाम 6 बजे बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष परिमल कुमार की अध्यक्षता में जेएसएससी के विज्ञापन संख्या 13/ 2023 के तहत झारखंड सहायक आचार्य के कुल 26001 पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर वर्तमान सरकार के उदासीनता एवं आयोग द्वारा किए जा रहे विलंब पर आक्रोश रहा।