तरहसी: पलामू में जनवरी से मार्च तक 89 सड़क दुर्घटनाएं, 68 लोगों की मौत, डीसी ने नियंत्रण के लिए निर्देश दिए
Tarhasi, Palamu | Apr 25, 2025 उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम 6 बजे तक समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव से जनवरी से मार्च तक हुई सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली गयी। बताया कि जनवरी से मार्च के बीच 89 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें 68 लोगों की मृत्यु व 66 लोग घायल हैं।