तरहसी: पलामू में कोयल आजीविका अपैरल पार्क का पुनः संचालन शुरू करने की कवायद, टेंडर होगा
Tarhasi, Palamu | Apr 22, 2025 पलामू उपायुक्त शशि रंजन की पहल से जिले में संचालित कोयल आजीविका अपैरल पार्क का पुनः संचालन की कवायद शुरू हो गई है। इसकी शुरूआत से जिले की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास होगा। इसकी सफल शुरूआत किए जाने को लेकर उपायुक्त ने मंगलवार शाम 7 बजे समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।