पाली: बालाबेहट निवासी दो बच्चों ने खेलते समय खाने का समान समझकर विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Pali, Lalitpur | Apr 9, 2026 कस्बा बालाबेहट निवासी दो भाइयों ने नदी के पास खेलते समय एक पाउच मिलने पर उसे घर पर पहुंचकर उसे खाने का पदार्थ समझकर चावल में मिलाकर खा लिया। जिसके चलते उनके हालात बिगड़ने लगे परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया है।