बिश्रामपुर: रेहला में एक घर से मिले 2567 बोतल नकली कीटनाशक दवा, पुलिस ने किया जब्त,छापेमारी में बनाने का रॉ मटेरियल भी बरामद
रेहला पुलिस ने महराष्ट्र की इंडोफिल इंडस्ट्री लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों की सूचना के आधार पर रेहला बीमोड़ स्थित एसटीडी कॉलेज के निकट सुरेंद्र चौधरी के घर में छापेमारी कर 2567 बोतल नकली कीटनाशक दवा को जब्त किया है।हालांकि पुलिस इस मामले के नकली किटनाशक के मास्टर माइंड को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।