बिश्रामपुर: नप के भलुवानी में लगा स्वास्थ्य शिविर,108 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज
विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा नगर परिषद के भालूवानी गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।जिसमे 108 मरीजों का स्वास्थ्य जांच के बाद मुफ्त इलाज किया गया।शिविर में कई नेत्र रोगियों का स्क्रीनिंग किया गया।इसके अलावा मरीजों को मुफ्त दवा भी दिया गया।