बिश्रामपुर: टिकट मिलने के बाद झारखंड पहुंचे पलामू सांसद का विश्रामपुर सांसद प्रतिनिधि ने किया जोरदार स्वागत
भाजपा का लगातार तीसरी बार लोस टिकट मिलने के बाद पलामू सांसद विष्णु दयाल राम बुधवार को झारखंड पहुंचे।जहां रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पलामू सांसद वीडी राम का विश्रामपुर सांसद प्रतिनिधि व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।श्री राम को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दी।मौके पर कई लोग मौजूद थे।