बिश्रामपुर: नावाडीह RCIT कॉलेज सेमिनार हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का ऑन लाइन कार्यक्रम हुआ प्रसारित
बुधवार को नारी शक्ति वंदन को लेकर नावाडीह आरसीआईटी कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का ऑनलाइन कार्यक्रम प्रसारित हुआ।जिसमे केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगो को जागरूक करने पर बल दिया गया।कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही।