नानपारा: लक्ष्मणपुर मटेही दीपोत्सव में महिलाएं देंगी 25 हजार दीये, गोबर से दीयों के निर्माण में लगीं NRLM की महिला समूह
बलहा विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने गोबर से दीया का निर्माण किया है। यह दिया डीएम के माध्यम से दीपोत्सव के लिए अयोध्या जायेगा। 25 हजार दीया बलहा की महिलाएं दान करेंगी।उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं स्वावलंबन की राह बनाते हुए गोबर से दीया का निर्माण कर रही हैं।