नानपारा: नानपारा में धार्मिक टिप्पणी मामले में 1000 पर दर्ज हुआ केस, अभी तक नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी, उठ रहे सवाल
नानपारा कोतवाली के नगर क्षेत्र के मोहल्ला सुनार मंडी निवासी और चूड़ी वाली गली निवासी दो समुदायों के किशोरों के बीच धर्म को लेकर चैटिंग हुई थी। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक समुदाय के हजार से अधिक लोगों ने सात अक्तूबर को सोनार मंडी पहुंचकर दूसरे समुदाय के किशोर के घर को घेर लिया था और आपतिजनक नारेबाजी की थी। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी।