नानपारा: रिसिया थाने में दीपावली त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, एसडीएम रहे मौजूद
बुधवार को 6 बजे रिसिया थाना प्रांगण में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ए डी एम ने किया,पीस कमेटी को संबोधित करते हुए ए डी एम ने कहा कि शान्ति व्यवस्था एवं साफ सफाई की ध्यान दें। बैठक में एस डी एम राकेश मौर्य थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने दीपावली त्यौहार आपसी भाई चारा बनाए रखते हुए सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की।