नानपारा: बघौली गांव में ठेकेदार ने बिना परमिट काटे एक दर्जन से अधिक सागवान के पेड़, अधिकारी खामोश
मंगलवार 7 बजे नानपारा वन रेंज में बिना परमिट के पेड़ों की कटान जारी है। पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत से हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। लकड़ी माफियाओं के आगे सरकारी तंत्र लाचार दिख रहा है। नानपारा वन रेंज में लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि बघौली गांव में बिना परमिट के सागौन के एक दर्जन से अधिक पेड़ों को ठेकेदार काट कर उठा ले गए।