हमीरपुर: बस स्टैंड टाकीज के पास नशे की हालत में मिला जिला कारागार का सिपाही
चित्रकूट जिला कारागार में तैनाती के दौरान लिपिक के साथ मारपीट में निलंबित कर हमीरपुर जिला कारागार में संबद्ध किया गया सिपाही नशे की हालत में हमीरपुर मुख्यालय के एक ठेके के बाहर पड़ा मिला। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच शुरू की गयी है।जिला कारागार चित्रकूट में लिपिक के साथ मारपीट के बाद निलंबन के बाद जिला कारागार हमीरपुर में संबद्ध किया गया था।