उधवा: उधवा के अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में 3 खवाड़ों की नीलामी संपन्न हुई
अंचल कार्यालय उधवा में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल की अध्यक्षता में खवाड़ की नीलामी की गई। डाक प्रक्रिया में कई लोग मौजूद रहें। डाक के दौरान कुल 6 खवाड़ों को नीलामी के लिए रखा गया था। जिसमें से 3 खवाड़ों की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।