वीसी के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा
-----
#श्योपुर-/ अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती दीपाली रस्तोगी की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक गत गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में वीबी-रामजी योजना एवं मनरेगा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशैड, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, पंचायत राज अंतर्गत संचालित कार्यो, वृंदावन ग्रामों की पंच वर्षीय कार्य योजना के क्रियान्वयन, ग्रामीण नलजल योजनाओं का हस्तांतरण एवं पेयजल व्यवस्था सहित एनआरएलएम अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई।
वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्री गगन सिंह मीणा, एसीईओ डॉ अजय उपाध्याय, सीईओ जनपद श्योपुर श्री एसएस भटनागर, कराहल श्री राकेश शर्मा, डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट आदि उपस्थित थे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026