कराहल में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ
संतरा एवं कुशना बाई को मिला कल्याणी पेंशन का लाभ
नगरपरिषद बडौदा में भी हुआ शिविर का आयोजन
-----
#श्योपुर-/ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी द्वारा शासन निर्देशो के क्रम में कराहल में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ श्री राकेश शर्मा, श्री जयदीप तोमर, प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती सुषमा सोनी, एनआरएलएम से श्रीमती सोनिया परिहार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें। कराहल में आयोजित जनकल्याण शिविर का संभागायुक्त श्री सुरेश कुमार द्वारा भी अवलोकन किया गया और पोर्टल पर दर्ज किये जा रहे आवेदनों तथा निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जनपद पंचायत परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के प्रथम दिन कुल 172 आवेदन दर्ज किये गये, जिनमें से 146 आवेदनों में तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई। शिविर के दौरान ग्राम चितारा निवासी श्रीमती संतरा बाई गुर्जर एवं बाढ निवासी श्रीमती कुशना बाई को सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन का लाभ दिया गया। इसके साथ ही कराहल निवासी श्रीमती रामकन्या कुशवाह एवं श्रीमती दक्खो बाई कुशवाह को भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत विधवा पेंशन का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान आयुष्मान योजना से संबंधित 136 आवेदन मौके पर ही स्वीकृत करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार जाति, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, ट्रेड लाईसेंस तथा भवन एवं सनिर्माण कर्मकार मंडल अंतर्गत पंजीयन हेतु 1-1 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हे स्वीकृत करने की कार्यवाही की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, महात्मा गांधी सेवा आश्रम, पशुपालन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग एवं आजीविका मिशन सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं स्टॉल का अवलोकन किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले की सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में 12 से 18 जून तक तीन दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत कराहल में शिविर का आयोजन किया गया, यह शिविर 14 जून तक जारी रहेगा।
इसी प्रकार आज नगरपरिषद बडौदा में भी जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 142 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका पोर्टल पर पंजीयन किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026