ऑनलाइन योग सत्र 14 जून को
अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीयन अभियान जारी
-----
#श्योपुर-/ आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हैबिल्ड हेल्थ टेक प्रायवेट लिमिटेड के सहयोग से 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व ऑनलाइन योग सत्र के लिए जनभागीदारी हेतु आयुष विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों को जोडने के लिए पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि इस वर्ष अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने तथा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योग दिवस के लिए काउंटडाउन प्रारंभ हो चुका है। आयुष मंत्रालय भारत शासन द्वारा हैबिल्ड हेल्थ प्रायवेट लिमिटेड के साथ मिलकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने हेतु 14 जून को प्रात 6.15 से 7.35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जा रहा है।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें तथा पंजीयन के लिए 18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन कराएं, जिससे व्हाटसएप पर योगा की लिंक प्राप्त होगी, इसके माध्यम से ऑनलाइन योग सत्र में शामिल हो सकेंगे। साथ ही अपने परिवारजनों, मित्रों एवं परिचितों को भी इस जनआंदोलन से जोड़ने में सहयोग करें। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 21 जून को आयोजित योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ योग के प्रति जनजागरूकता भी बढ़े।
जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा द्वारा आयुष टीम के साथ अधिक से अधिक पंजीयन के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है तथा ऑनलाइन सत्र में जुडने के लिए पंजीयन किया जा रहा है। इसी क्रम में उनके द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यवसायियों से संपर्क कर ऑनलाइन योग सत्र के तहत पंजीयन किया जा रहा है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026