गुना नगर: शहर के मुख्य चौराहों पर ऑटो स्टैंड बनाने की मांग पर ऑटो चालकों ने नगर पालिका सीएमओ को दिया ज्ञापन जमकर की नारेबाजी
गुना शहर के मुख्य चौराहा जयस्तंभ, हनुमान एवं केंट चौराहे पर ऑटो स्टैंड बनाने की मांग पर 4 जुलाई को ऑटो चालको ने नगर पालिका सीएमओ तेज सिंह यादव को ज्ञापन दिया है। ऑटो चालकों ने कहा, जयस्तम चौराहे के स्टैंड को हटा दिया है। खड़े होते है तो पुलिस चालान बनती है। सभी चौराहों पर ऑटो स्टैंड बनाए जाए। सड़क किनारे खड़े होते हैं तो चालान बनाते है 2 महीने से परेशान है।