जमुई: दिनदहाड़े लूट और चेन छिनतई कांड का खुलासा, बेगूसराय से एक अपराधी गिरफ्तार, चेन बरामद
Jamui, Jamui | May 29, 2026 जमुई पुलिस ने 25 मई को हुई लूट और चेन छिनतई मामले का शुक्रवार 4 बजे खुलासा करते हुए बेगूसराय के तेघड़ासे अभय मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 7 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई। महिला शिक्षिका से छीनी गई चेन भी बरामद कर ली गई है। मामले में कुख्यात कोढ़ा गैंग की संलिप्तता सामने आई है।