बांका: केसरिया रंग में रंगा रजौन, डाक कांवरियों की भीड़ से सड़कों पर दिखा आस्था का सैलाब
Banka, Banka | Aug 16, 2026 सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शिवभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। रविवार की शाम 5 से ही भागलपुर गंगा घाट से गंगाजल लेकर बाबा धाम के लिए रवाना हुए लाखों डाक कांवरियों का जत्था रजौन के भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग से गुजरता नजर आया। डाक कांवरियों की भारी भीड़ से रायपुरा केमिकल फैक्ट्री, कटियामा, राजावर, रजौन और पुनसिया सहित पूरा कांवरिया पथ भगवामय हो गया।