सारठ: चितरा कोलियरी क्षेत्र के बरजोरी गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर की चोरी, इलाके में फैली दहशत
Sarath, Deoghar | Apr 14, 2026 चितरा कोलियरी क्षेत्र से सटे बरजोरी गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात घर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। भुक्तभोगी गृहस्वामी अर्जुन गोराई ने बताया कि घर के लोग खाना खाकर सो गए थे, सुबह उठा तो देखा कि घर में लगा ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर रखा बक्से से एक लाख नगदी समेत 8 लाख के जेवरात भी गायब है। इलाके में चोरी की घटना से दहशत देखा गया।