मंडला: ग्राम सुड़गांव में प्राथमिक शिक्षक खेमचंद सिंगराम की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित, गांव में रैली निकाली गई
Mandla, Mandla | Apr 4, 2026 मंडला जिले के ग्राम पंचायत सुड़गांव स्थित जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक खेमचंद सिंगराम के सेवानिवृत्ति उपरांत विद्यालय परिसर में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम मां सरस्वती के चलचित्र पर तिलक लगाकर कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण,ग्रामवासी उपस्थित रहे