जालना, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के जालना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पानी की तलाश में गांव पहुंचे एक बंदर के बच्चे का सिर लोटे में फंस गया। लोटा सिर में फंसने के कारण मासूम वन्यजीव करीब दो दिनों तक परेशान हालत में गांव और आसपास के क्षेत्रों में भटकता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और वन्यजीव बचाव टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बचा लिया।
पानी पीने के दौरान लोटे में फंसा सिर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंदर का बच्चा पानी की तलाश में गांव पहुंचा था। इसी दौरान उसका सिर एक लोटे में फंस गया।
सिर में लोटा फंसने के बाद बंदर का बच्चा उसे निकाल नहीं पा रहा था। वह करीब दो दिनों तक इसी हालत में इधर-उधर भटकता रहा।.
.
.
.
.
#Jalna #Maharashtra #MonkeyRescue #BabyMonkey #WildlifeRescue #ForestDepartment
Fatehabad, Agra | Nov 13, 2026