*आगरा में दरोगाओं के तबादले, कई चौकी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी*
आगरा, उत्तर प्रदेश। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।