बलरामपुर: रानी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
8 मार्च शनिवार 1 बजे नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू,अधिकारी लाल चंद्र मौर्य ने तालाब की भूमि का निरीक्षण किया साथ ही भूमि पूजन कर तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कराया। डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राचीन रानी तालाब को पर्यटन स्थल की तौर पर विकसित किया जाएगा। तालाब के बीच में पाथवे का निर्माण भी होगा।