बलरामपुर: प्राथमिक विद्यालय कोइलिहा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
8 मार्च शनिवार 11 बजे प्राथमिक विद्यालय कोइलिहा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।शिक्षिकाओं के साथ मिलकर कक्षा 5 के बच्चे पूजा, सुमन, दिव्या कक्षा 4 के अंशिका,तनिष्का, राजकुमारी आदि ने मिलकर रंगोली बनाई तथा शिक्षिका रूचि वर्मा, अनुराधा मिश्रा, वंदना मिश्रा ने बच्चों का सहयोग किया. प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने महिला दिवस के ऊपर प्रकाश डाला।