बटियागढ़: बटियागढ़ के मंगोला में 103 साल की वृद्ध महिला का अनोखा अंतिम संस्कार.बारात की तरह निकला जनाज़ा
बटियागढ़ ब्लाक के मंगोला गांव में 103 वर्ष की वृद्ध महिला सियारानी साहू के निधन के बाद परिवार और समाज के लोगो ने उन्हें धूमधाम से अंतिम विदाई दी,परिवार की व्रद्ध महिला के निधन के बाद परिवार जनों ने यादगार बनाने के लिए जनाजा तैयार किया और बेंड पार्टी को बुलाया गया डीजे गाजे बाजे के साथ श्रीराम जी धूम गीतों को गाकर मुख्य मार्गो से होकर मुक्तिधाम तक ले जाया गया