गोगरी: एसडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की
Gogri, Khagaria | Nov 16, 2024 मतदाता पुनरीक्षण विशेष संक्षिप्त अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को दिन के 12 बजे गोगरी अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमे गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी ने विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को सहयोग करने की अपील की।