अमरिया: अमरिया क्षेत्र के बड़ापुरा में बर्थडे कार्ड प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया हुनर
अमरिया क्षेत्र के बड़ापुरा में स्थित श्री गुरु तेग बहादुर प्लेटिनम स्कूल, इंटर कॉलेज और मोंटेसरी स्कूल में बर्थडे कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का शनिवार को 12 बजे आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और एक से बढ़कर एक खूबसूरत कार्ड बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की कलाकारी ने सभी का मन मोह लिया।