रानीगंज: छठ घाट पहुंचे श्रद्धालु, सूर्य उपासना में दिखी अटूट आस्था
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे।