अशोक नगर: टोरिया रोड निवासी महिला ने आत्महत्या करने के लिए लगाई फांसी, पुलिस ने बचाई जान
पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास कर रही 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला की जान बचाई है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह घटना रविवार रात को टोरिया रोड स्थित एक मकान में हुई। रात करीब 8:45 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि टोरिया रोड पर दरवाजा बंद कर लिया है।